Best Cute Love Story In Hindi / सच्चे प्यार की दिल छू लेने वाली कहानी

Best Cute Love Story In Hindi

Best Cute Love Story In Hindi / सच्चे प्यार की दिल छू लेने वाली कहानी

Best Cute Love Story In Hindi / सच्चे प्यार की दिल छू लेने वाली कहानी – दोस्तों, आज की इस ब्लॉग पोस्ट में, मैं आपके साथ एक बहुत ही Romantic Cute Love Story In Hindi साझा करने जा रही हूँ।

मेरे द्वारा लिखी गई यह कहानी आपको याद दिलाएगी कि जब दो लोग एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, तो उन्हें अलग कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। सच कहूं, तो यही सच्चे प्यार की ताकत है।

सच्चा प्यार करने वाले एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते, चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों ना आ जाएं, वे हमेशा एक दूर के साथ रहते हैं। आज की यह कहानी Best Cute Love Story In Hindi भी ऐसे ही दो प्यार करने वालों की है, जिन्होंने शिद्दत से एक दूसरे से प्यार किया और हमेशा एक साथ रहे।

Introduction ( कहानी के बारे में कुछ शब्द ,,,)

दोस्तों, आज की यह कहानी अर्जुन और पूजा के प्यार की कहानी है। अर्जुन, जो देहरादून से दिल्ली पढ़ने आया था, उसे नहीं पता था कि उसकी मुलाकात यहाँ पूजा से होगी और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे।

आज की यह कहानी Real Cute Love Story In Hindi मिसाल है उन प्यार करने वालों के लिए जो प्यार तो करते हैं लेकिन बीच में ही साथ छोड़ कर चले जाते हैं। आज की इस कहानी में Cute Love Story In Hindi अर्जुन और पूजा ने एक दूसरे से सच्चगा प्यार किया और जिंदगी की सारी मुसीबतों को झेलते हुए हमेशा साथ रहे।

तो चलिए पढ़ते हैं अर्जुन और पूजा की Best Cute Love Story In Hindi के बारे में और जानते हैं कि कैसे अर्जुन और पूजा मिले और कैसे उन्होंने प्यार का इजहार किया। आशा करती हूं कि आपको मेरे द्वारा लिखी यह कहानी पसंद आएगी।

कहानी: Best Cute Love Story In Hindi / सच्चे प्यार की दिल छू लेने वाली कहानी

Best Cute Love Story In Hindi

अर्जुन इसी साल देहरादून से दिल्ली पढ़ने आया था। वह बहुत ही अच्छे परिवार से था। उसके पिता देहरादून में बहुत बड़े बिजनेसमैन थे। अर्जुन यहां दिल्ली में एक फ्लैट लेकर रेंट पर रह रहा था, जो कि उसके कॉलेज के नजदीक था।

अर्जुन स्वभाव से बहुत ही सीधा-साधा और बहुत ही शरीफ किस्म का लड़का था। वह रोज सुबह कॉलेज जाता और कॉलेज खत्म कर सीधा अपने फ्लैट पर पहुंच जाता।

कॉलेज में परीक्षा का समय नजदीक आया तो अर्जुन ने नजदीक के हीं एक कोचिंग सेंटर में एडमिशन ले लिया जिससे कि वह अच्छे नंबर से कॉलेज पास कर सके।

आज कोचिंग सेंटर में अर्जुन का पहला दिन था। वह जल्दी-जल्दी तैयार होकर वहां पहुंचा। कोचिंग सेंटर में अर्जुन की मुलाकात एक लड़के से हुई जिसका नाम राहुल था।

Latest Cute Love Story In Hindi

राहुल अर्जुन को बहुत अच्छा लगा। धीरे-धीरे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। राहुल जानता था कि अर्जुन यहां दिल्ली में बिल्कुल अकेला है इसलिए वह अर्जुन के लिए रोज अपने घर से खाना लता।

अर्जुन भी राहुल के इस व्यवहार से और उसकी दोस्ती से बहुत खुश था। अब अर्जुन और राहुल को कोचिंग सेंटर में पढ़ते-पढ़ते दो महीने बीत चुके थे।

परीक्षा का समय भी नजदीक आ गया था। एक दिन राहुल ने अर्जुन से कहा, “राहुल, क्यों ना आज हम मेरे घर पर पढ़ाई करें?”

अर्जुन बोला, “अच्छा आईडिया है। ठीक है, आज तुम्हारे घर चलते हैं।”

राहुल अर्जुन को अपने घर ले जाता है। घर पहुंच कर राहुल अर्जुन से कहता है, “चलो अर्जुन, पहले कुछ खा लेते हैं।” उसके बाद पढ़ाई करेंगे। इतना कहकर राहुल अपनी बहन पूजा को आवाज लगता है और कहता है, “पूजा, खाना ले आओ।”

Cute Love Story In Hindi For Boyfriend

पूजा खाना लेकर थोड़ी देर में वहां पहुंचती है और खाना टेबल पर रख देती है। इतने में अर्जुन की नजर पूजा पर पड़ती है। वह जैसे ही पूजा को देखता है, तो देखता ही रह जाता है।

उसकी मीठी आवाज और उसकी प्यारी खूबसूरत आंखें उसके दिल में बस जाती हैं। अर्जुन के लिए वह लम्हा रुक सा गया था। वह कुर्सी पर एकदम बुत बनकर बैठा था।

इतने में राहुल अर्जुन को टोकता है, “अर्जुन भाई, कहां खो गए तुम? चलो खाना खाते हैं।” राहुल के टोकने पर अब अर्जुन को जैसे होश आ गया, वह अपने खूबसूरत ख्यालों से बाहर आ गया और सर नीचा करके खाना खाने लग गया।

Cute Love Story In Hindi For Girlfriend

जब राहुल और अर्जुन ने खाना खा लिया, तो पूजा खाने के बर्तन लेकर वहां से किचन की ओर चली गई। राहुल और अर्जुन भी पढ़ने के लिए दूसरे कमरे में चले गए और पढ़ने के लिए बैठ गए।

अब अर्जुन अपनी किताब खोलकर बैठा है, लेकिन अभी तक उसने एक शब्द तक नहीं पढ़ा। उसके मन में तो पूजा की ही तस्वीर घूम रही थी। वह बस चाहता था की बस एक बार और वह पूजा को किसी भी तरह देख पाए।

उसके मन में तो जैसे भूचाल सा मच गया था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आज उसे क्या हो गया है। उसका दिल अचानक ऐसे धड़ धड़ क्यों कर रहा है, इसी उधेड़बुन में शाम हो गई।

Romantic Cute Love Story In Hindi

अब अर्जुन के घर जाने का समय हो आया तो वह घर जाने के लिए खड़ा हुआ और अपनी किताबें बैग में रखकर जाने लगा, लेकिन उसके मन में अब भी बस पूजा को देखने की ही चाहत थी।

पर पूजा उसे दिखाई नहीं दी, अर्जुन दुखी मन से घर की ओर चल दिया। पूरे रास्ते भर वह पूजा के बारे में ही सोचता रहा, उसी के ख्यालों में खोया रहा। आखिरकार वह घर पहुंच गया और सो गया।

सुबह जब आंख खुली तो वह कोचिंग जाने के लिए बहुत लेट हो चुका था, फिर भी वह जल्दी-जल्दी तैयार हुआ और कोचिंग के लिए निकल गया। कोचिंग में पहुंचकर वह राहुल के पास जाकर बैठ गया।

Latest Cute Love Story In Hindi

क्लास चल रही थी, टीचर पढ़ा रहे थे, पर अर्जुन अब भी कल के बारे में ही सोच रहा था। वह बस चाहता था कि राहुल आज भी उसे अपने घर चलने को कह दे तो शायद आज वह पूजा से कुछ बात कर पाए।

खैर, क्लास खत्म हुई, अर्जुन और राहुल क्लास से बाहर निकले तो राहुल ने पढ़ाई करने के लिए अर्जुन को आज फिर अपने घर चलने को कह दिया।

इतना सुनकर अर्जुन की आंखों में तो जैसे चमक आ गई, वह राहुल के साथ घर चलने को तुरंत तैयार हो गया। अंततः, अर्जुन और राहुल घर पहुंच गए, राहुल के घर में कदम रखते ही अर्जुन की आंखें बस पूजा को खोज रही थीं।

अर्जुन पूजा की बस एक झलक पाने के लिए बेचैन था। इतने में राहुल अर्जुन से कहता है, “अर्जुन, मैं जरा फ्रेश होकर बस 10 मिनट में आता हूं, तब तक मैं पूजा से तुम्हारे लिए कुछ खाने को मंगवाता हूं।”

Best Cute Love Story In Hindi

अर्जुन ने कहा, “ठीक है,” लेकिन मन ही मन वह इस बात से बहुत खुश था कि अब शायद वह पूजा से बात कर पाएगा। इतने में पूजा हाथ में खाने की थाली लिए कमरे में आती है और खाने की प्लेट टेबल पर रख देती है।

और कहती है, “आपको कुछ और चीज की जरूरत हो तो बता दीजिएगा।”

इतना कह कर वह कमरे से बाहर जा ही रही होती है कि अर्जुन उसे रोक लेता है और लड़खड़ाती आवाज में कहता है, “मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं?”

पूजा कहती है, “जी, बोलिए।”

अर्जुन कहता है, “मैंने जब से आपको देखा है, मुझे कुछ हो गया है। आप मेरे दिल और दिमाग से निकल ही नहीं रही हैं। मैं नहीं जानता कि यह एहसास मुझे क्यों हो रहा है। मेरी दुनिया जैसे थम सी गई है, समझ नहीं आ रहा, क्या करूं?”

Cute Love Story In Hindi For Love

अर्जुन अपना मोबाइल नंबर एक पेपर पर लिखकर पूजा की ओर बढ़ा देता है और कहता है, “अगर आपको ठीक लगे तो आप मुझे इस नंबर पर कॉल कर लेना, और अगर मेरी किसी बात का आपको बुरा लगा हो, तो मुझे माफ कर देना

मैं आपके कॉल का इंतजार करूंगा।” पूजा अर्जुन के हाथ से वह पेपर लेती है और शर्मा कर कमरे से बाहर चली जाती है। इतने में राहुल भी आ जाता है, दोनों अर्जुन और राहुल पूरा दिन साथ में पढ़ाई करते हैं और शाम को अर्जुन अपने घर चला जाता है।

उसे अब हर पल बस पूजा के फोन का इंतजार होता है, वह बार-बार अपना फोन उठाता है, यह देखने के लिए कि कहानी पूजा का कॉल तो नहीं आया। इसी तरह तीन दिन बीत जाते हैं, अभी तक पूजा का कॉल नहीं आया था।

अर्जुन की बेचैनी बढ़ती जा रही थी, साथ ही उसे यह डर भी सता रहा था कि कहीं पूजा को उसकी बातों का बुरा न लग गया हो। उसके मन में अजीब-अजीब ख्याल आ रहे थे।

Best Cute Love Story In Hindi For Relationship

इतने में ही उसकी फोन की घंटी बजती है, अर्जुन झट से फोन उठाता है, तो उधर से आवाज आती है, “हेलो, अर्जुन, मैं पूजा बोल रही हूं।” पूजा की आवाज सुनकर अर्जुन खुशी से झूम उठा।

जिस चीज का वह पिछले तीन दिनों से इंतजार कर रहा था, वह आज उसे मिल गई। अर्जुन और पूजा ने बहुत देर तक फोन पर बातें की। अब अर्जुन और पूजा की बातें रोज होने लगीं।

उधर पूजा भी अर्जुन को पसंद करने लगी थी। अर्जुन से बातें करना उसे बहुत सुकून पहुंचाता था, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया था, किसी ने भी एक दूसरे को “आई लव यू” नहीं कहा था।

अर्जुन और पूजा को बात करते-करते दो महीने बीत चुके थे। अर्जुन अपने प्यार का इजहार करने के लिए बेताब था। उसने सोच लिया था कि अब वह पूजा को अपने मन की सारी बातें कह देगा।

Latest Cute Love Story In Hindi

यही सोचकर उसने पूजा को फोन किया, थोड़ी देर यहां-वहां की बातें चलीं, फिर अर्जुन ने हिम्मत करके पूजा से कहा, “पूजा, एक बात बोलूं, तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, मैं अपनी पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं।”

पूजा ने अनजान बनते हुए कहा, “क्या मतलब, मैं समझी नहीं?”

अर्जुन बोला, “पूजा, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं नहीं रह सकता तुम्हारे बिना। मैं तुमसे शादी करके पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?”

Best Cute Love Story In Hindi

अर्जुन के प्यार का इजहार सुनकर पूजा शर्मा गई और बोली, “अर्जुन, मुझे भी तुम बहुत पसंद हो। मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम्हारे साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना मेरे लिए खुशनसीब होगा।”

पूजा की हां सुनकर अर्जुन की खुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं था, उसे ऐसा लग रहा था जैसे उसे जिंदगी की हर खुशी मिल गई हो। उधर पूजा भी अपनी आने वाली खुशनुमा जिंदगी के बारे में सोच कर बहुत खुश हो रही थी।

एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने के बाद अब अर्जुन और पूजा एक दूसरे से मिले बिना नहीं रह सकते थे। इसलिए दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और उनकी पहली मुलाकात अर्जुन की फ्लैट में हुई।

Cute Love Story In Hindi

दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया और अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में सोचने लगे। यह मुलाकातें यूं ही चलती रहीं। अर्जुन का कॉलेज भी पूरा हो गया था, 3 साल कैसे गुजर गए पता ही नहीं चला।

अब अर्जुन और पूजा ने अपने इस प्यार रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने का सोचा।

पूजा अर्जुन से कहती है, “अर्जुन, तुम इस संडे को घर आकर मेरे पापा से हमारी शादी की बात कर लो, मैं अब तुमसे दूर नहीं रह सकती।”

अर्जुन बोला, “मैं भी तुम्हारे बिना कहाँ रह पा रहा हूँ, तुम ठीक ही कहती हो, मुझे तुम्हारे घरवालों से बात कर लेनी चाहिए।”

संडे का दिन आ गया, अर्जुन पूजा के घर पहुंच गया। अब क्योंकि पूजा के घर वाले अर्जुन को पहले से ही जानते थे, तो अर्जुन का घर आना उनके लिए कोई अजीब बात नहीं थी।

संडे का दिन था, तो सभी लोग घर पर ही थे। पूजा के पिता ने अर्जुन को बहुत सम्मान के साथ बिठाया और बातें करने लगे। पूजा ने टेबल पर उनके खाने के लिए नाश्ता रख दिया और वहां से चली गई।

True Cute Love Story In Hindi

पूजा के पिता और अर्जुन आपस में बात कर ही रहे थे, कि पूजा की मां और भाई, यानि अर्जुन का दोस्त राहुल भी वहां आ जाते हैं। जब अर्जुन ने देखा कि घर के सभी लोग यहां मौजूद हैं, तो उसने अपने मन की बात कहने की सोची और बोला, “अंकल, मैं आपसे कुछ बात करना चाहता हूं।”

दरअसल, मैं पूजा को बहुत पसंद करता हूं और अपनी पूरी जिंदगी उसके साथ बिताना चाहता हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि पूजा को हमेशा खुश रखूंगा।

अगर आपका आशीर्वाद हमें मिल जाए तो मैं और पूजा अपनी जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। पूजा के पिता खामोशी से अर्जुन की बातें सुन रहे थे।

अर्जुन आगे कहता है, “अंकल जी, अगर आपको यह रिश्ता मंजूर है, अगर आपको मैं पसंद हूं, तो प्लीज पूजा और मुझे अपना आशीर्वाद दें।”

Real Cute Love Story In Hindi

पूजा के पिता बोले, “बेटा, क्या पूजा भी तुमसे प्यार करती है?”

अर्जुन बोला, “जी हाँ, मैं और पूजा एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक दूसरे के बिना जीना हमारे लिए बहुत मुश्किल है।”

बहुत सारे सवाल-जवाबों के बाद आखिरकार पूजा के पिता ने इस शादी के लिए मान गए और अगले दो महीने के भीतर ही दोनों की शादी भी हो गई।

अर्जुन और पूजा ने अपनी बाकी जिंदगी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी बिताई और उनके दो प्यारे बच्चे भी हुए।

सच कहा है, किसी ने जब दो लोगों के बीच का प्यार इतना गहरा हो, तो कोई भी उन्हें एक होने से नहीं रोक सकता।

अंतिम शब्द (Real Cute Love Story In Hindi)

दोस्तों, आज की इस कहानी True Cute Love Story In Hindi को पढ़कर आप सच्चे प्यार की ताकत तो जान ही गए होंगे। हर किसी को जिंदगी में एक बार तो प्यार जरूर होता है, लेकिन अपने प्यार के साथ जिंदगी भर साथ रहना यह हर किसी के नसीब में नहीं होता,

और जिनके नसीब में यह होता है, वह सच में खुशनसीब होते हैं। दोस्तों, अगर आपको आज की ये कहानी Real Cute Love Story In Hindi पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ या जिनसे आप प्यार करते हैं उनके साथ जरुए शेयर करे।

इन पोस्ट्स को भी पढ़ें:-

Sad Love Story In Hindi (एक अपाहिज लड़की की दुखभरी कहानी)

दुखी रहने वालों के लिए बुद्ध की सीख

3 बेस्ट गौतम बुद्ध की कहानियां

5 बेस्ट गौतम बुद्ध की कहानियां

अच्छों लोगों के साथ बुरा क्यों होता है ?

कर्म बड़ा या भाग्य ?

FAQ

यह कहानी किस पर आधारित है?

यह कहानी एक प्यार भरे रिश्ते पर आधारित है जो अर्जुन और पूजा के बीच पनपता होता है।

कहानी में कौन-कौन से प्रमुख पात्र हैं?

प्रमुख पात्रों में अर्जुन, पूजा, और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं, जो इस प्यार भरे सफर में भूमिका निभाते हैं।

कहानी का मुख्य संदेश क्या है?

कहानी का मुख्य संदेश है कि सच्चे प्यार में हमेशा साथी के साथ खड़ा होना और जीवन की मुश्किलों का सामना मिलकर करना होता है।

क्या पूजा के पिताजी ने अर्जुन की बातें स्वीकार की?

पूजा के पिताजी ने अर्जुन की बातें सुनकर शादी के लिए हाँ कर दी, और दो महीने के भीतर ही दोनों की शादी भी हुई।

Rate this post

Hello दोस्तों मैं Chanchal Sagar हूँ। मैं kahaniadda.com इस हिंदी Blog में आपका स्वागत करती हूँ। मेरी कल्पनाएँ, मेरा संवाद और मेरा प्रेम कहानियों के माध्यम से आपके साथ साझा करना मुझे खुशी देता है।

Leave a Comment